Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Time Magazine की 100 प्रभावशाली कंपनियों में भारत का दबदबा, रिलायंस, टाटा और सीरम हुई शामिल

THN Network


नई दिल्ली। अमेरिका की टाइम (Time) मैगजीन ने 2024 की दुनिया के सबसे प्रभावशाली कंपनियों (Most Influential Companies) की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत की तीन कंपनियों ने भी अपनी जगह बनाई है। टाइम की शीर्ष 100 प्रभावशाली कंपनियों में जगह बनाने वाली इंडियन कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप शामिल हैं।

टाइम मैगजीन ने अपनी इस लिस्ट को 5 कैटगरी में तैयार किया है, जिसमें लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स शामिल हैं। रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइटन्स कैटेगरी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स कैटेगरी में स्थान मिला है। इन पांचों कैटेगरी में 20 कंपनियां शामिल है।

इंडियाज जगरनॉट - रिलायंस इंडस्ट्रीज
टाइम मैगजीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ‘इंडियाज जगरनॉट’ का टाइटल दिया है। इस लिस्ट को शेयर करते हुए टाइम मैगजीन ने रिलायंस के बारे में लिखा है कि इसकी शुरुआत कपड़ा और पॉलिएस्टर कंपनी के रूप में हुई, जो आज दुनिया की टॉप कंपनियों में शुमार है। इसके साथ ही यह भारत की सबसे वैल्युएबल कंपनी भी है।

Post a Comment

0 Comments