Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खाना खाते ही गुब्बारे की तरह फूल जाता है पेट?

THN Network



HEALTH: पेट फूलना (Bloating) और गैस पेट से जुड़ी समस्याओं से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। इससे आपको भूख में कमी, कब्ज, उल्टी या मतली की समस्याएं हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे आपको पेट में जकड़न और लगातार डकार की समस्या हो सकती है। यह काफी आम है और कई लोगों को इसका सामना रोजाना करना पड़ता है।

हालांकि ऐसे कई कारण हो सकते हैं जो पेट फूलना और गैस का कारण बनते हैं, जिनमें आपका भोजन भी शामिल है। अगर आप चिकनाई वाला भोजन करते हैं, तो यह समस्या हो सकती है।

Detoxpri की फाउंडर एंड होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट प्रियांशी भटनागर के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके सेवन से आपको पेट से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं वो चीजें।

अदरक

सूजन और गैस के इलाज के लिए अदरक सबसे बढ़िया फूड है। अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाने वाला अदरक पेट के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अदरक में ज़िंगिबैन नामक एक एंजाइम भी होता है, जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। आप अदरक की चाय ले सकते हैं।

गैस और ब्लॉटिंग के कारण

सौंफ के बीज

भोजन के बाद सौंफ खाना काफी आम है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि सौंफ के बीज में तेल होता है जो पाचन रस के स्राव में मदद करता है, जिससे पाचन में सुधार होता है।

दही

दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। वे हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोककर आंत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह शरीर को भीतर से ठंडा करता है। आ सूजन और गैस जैसी समस्याओं से बचाव के लिए यह बढ़िया उपाय है।

पुदीना

इमसें सूजन और अपच से लड़ने की ताकत होती है और यह मांसपेशियों की ऐंठन और जकड़न से राहत दिलाने में प्रभावी है। बाहरी राहत के लिए पेट पर थोड़ा सा पेपरमिंट ऑयल भी लगाया जा सकता है। आंतरिक राहत के लिए, एक कप पुदीना चाय आपकी सबसे अच्छी दोस्त होगी।

पपीता

पपीते में प्राकृतिक रूप से सूजन और गैस से लड़ने की क्षमता होती है। इस फल में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो भोजन में प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है, जिससे पाचन आसान हो जाता है। इसमें सूजन-रोधी गुण भी हैं और यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखेगा।


Post a Comment

0 Comments