THN Network
मछली पकड़ने और पर्यटकों के घूमने पर लगी रोक
CHENNAI : PM मोदी के आगमन चलते कन्याकुमारी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर विवेकानंद शिला के चारों तरफ के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गुरुवार शाम यहां PM मोदी पहुंचेंगे और कई घंटों तक ध्यान लगाएगें। वह शनिवार को यहां से निकलेंगे। PM मोदी की सुरक्षा के लिए 3000 जवान तैनात किए गए हैं। विवेकानंद शिला पर पांच चरण की सुरक्षा की गई है।
भारतीय नेवी और भारतीय कोस्ट गार्ड के जहाज समुद्री इलाके की सुरक्षा कर रहे हैं। तमिलनाडु समुद्री सुरक्षा समूह के जहाज भी समुद्री सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं। गुरुवार के दिन सुबह से ही मछली मारने पर रोक लगा दी गई है। मछुआरों के समुद्र में जाने पर अगले तीन दिन तक रोक लगी रहेगी।
कन्याकुमारी में वाहनों की सघन जांच
कन्याकुमारी पहुंचने वाले पर्यटकों और सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। होटल और रिसॉर्ट में भी सुरक्षाकर्मी समय-समय पर जांच कर रहे हैं। पर्यटकों को विवेकानंद रॉक तक ले जाने वाली फेरी को भी गुरुवार सुबह 10 बजे बंद कर दिया गया। PM मोदी शनिवार के दिन कन्याकुमारी से निकलेंगे। इसके बाद ही यह सेवा दोबारा शुरू होगी।
0 Comments