Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष


THN Network

NEW DELHI: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र समिति का एलान कर दिया है। इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति का एलान किया है। 
इस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं और निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है।
27 सदस्य शामिल
इस समिति में अलग-अलग राज्यों से 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, इसमें अर्जुन मुंडा, भूपेंन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हैं।

कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को भी समिति में जगह
इस समिति में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी शामिल किया है। बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी सदस्य बनाये गए। वहीं, ओपी धनखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी इसमें शामिल किया गया है।


Post a Comment

0 Comments