THN Network
NEW DELHI: लोकसभा चुनावों की काउंटिंग में अब तक रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि एक दशक बाद फिर से केंद्र में गठबंधन सरकार का दौर वापस हो गया है। बीजेपी लगातार तीसरी बार सबसे बड़े दल को रूप में जरूरी उभरी है, लेकिन उसके पास अपने दम पर सरकार बनाने के लिए 272 का जादुई आंकड़ा नहीं है। बीजेपी अपने गठबंधन साथियों के साथ सरकार जरूर बना लेगी लेकिन वह सरकार एनडीए के सहयोगी दलों की बैशाखी पर ही टिकी रहेगी। उधर, इंडिया गठबंधन ने अपने प्रदर्शन में जबर्दस्त सुधार करते हुए भी बहुमत के आंकड़े से बहुत दूर रह गया है। कांग्रेस और सपा ने अपनी सीटों में सराहनीय सुधार किया है। कांग्रेस शतक के करीब है तो सपा ने उत्तर प्रदेश में चुनावी समीकरणों को औंधे मुंह करते हुए 33 सीटों पर कब्जा जमाने की ओर बढ़ गई है। उसके सहयोगी दल कांग्रेस ने भी यूपी में उम्मीद से बहुत बेहतर प्रदर्शन करते हुए सात सीटों पर जीत की तरफ कदम बढ़ा दिया है। वहीं, बीजेपी यूपी में 36 सीटों पर सिमट गई है। ऐसे में बीजेपी का बड़ा दारोमदार आंध्र प्रदेश के क्षेत्रीय दल टीडीपी के प्रमुख चंद्र बाबू नायडू और बिहार में जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार पर टिक गया है। दोनों को क्रमशः 16 और 14 सीटें मिलती दिख रही हैं। कुल मिलाकर, अब सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ और खींचतान की राजनीति हो सकती है।


0 Comments