SPORTS DESK: समय को यूं ही बलवान नहीं कहते हैं। 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल था और पूरे भारत में गजब का जोश था। उत्साह था। भारत 10 मैच लगातार जीतकर पहुंचा था कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली गजब की फॉर्म में थे। ऑस्ट्रेलिया को लीग चरण में हरा चुके थे तो लग रहा था कि अब फाइनल में उसे हराना बाएं हाथ का खेल है, लेकिन खचाखच भरे ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोहित सेना चूक गई। विश्व विजेता बनने का सपना टूटने के बाद खिलाड़ी सदमे में थे तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई घमंड में चूर थे। कप्तान पैट कमिंस ने एक लाख को चुप कराने की बात कही तो मिचेल मार्श विनिंग ट्रॉफी पर पैर रखकर पोज देते नजर आए थे।
फिर समय का चक्र घूमा। वक्त बदला। जज्बात बदल गए। अब भारत टी20 विश्व विजेता है तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान ने बुरी तरह से हरा दिया। यह वही ऑस्ट्रेलिया थी, जिसने भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में हराया था। यह वही ऑस्ट्रेलिया थी, जिसने 2021 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। तब आरोन फिंच कप्तान थे, लेकिन इस बार कप्तान मिचेल मार्श थे। वही मार्श, जिसके हाथों में बीयर थी और पैरों तले वनडे विश्व कप की विनिंग ट्रॉफी। इसे लेकर उस समय काफी आलोचना भी हुई, लेकिन मार्श बेपरवाह थे।
0 Comments