Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राहुल गांधी की सजा पर संग्रााम, HC जाएगी कांग्रेस

THN Network (Desk): 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को आज (23 मार्च) गुजरात की सूरत कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में दो साल जेल की सजा सुनाई है. 'मोदी उपनाम' संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज किया गया था. राहुल गांधी के वकील बाबू मंगुकिया ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत भी दे दी और उनकी सजा पर 30 दिन की रोक लगा दी, ताकि कांग्रेस नेता उसके फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकें. राहुल गांधी की इस टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी के नेता और विधायक पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई थी. राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अरविंद केजरीवाल, भूपेश बघेल, हेमंत सोरेन, अशोक गहलोत समेत अन्य नेताओं ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. वहीं बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने पलटवार किया और मर्यादा में रहकर बयान देने की नसीहत दी.
 सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके महात्मा गांधी का एक कोट लिखा. उन्होंने कहा कि "मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है. सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन."

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला किया. खरगे ने कहा कि "कायर, तानाशाह बीजेपी सरकार राहुल गांधी और विपक्ष से तिलमिलाई हुई है क्योंकि हम उनके काले कारनामों को उजागर कर रहे हैं. जोपीसी की मांग कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि राजनैतिक दिवालियेपन की शिकार मोदी सरकार, ED, पुलिस भेजती है. राजनैतिक भाषणों पर केस थोपती है. हम ऊपरी अदालत में अपील करेंगे. वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी नेता राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया. प्रियंका ने ट्वीट करके कहा, "डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर 
राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे. सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे. देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे. सच्चाई की ताकत और करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है."
 दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर बीजेपी पर साज़िश करने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, "ग़ैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुक़दमे करके उन्हें ख़त्म करने की साज़िश हो रही है. हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी को इस तरह मानहानि मुकदमे में फसाना ठीक नहीं. जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना. हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं."

Post a Comment

0 Comments