Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

देश बर्बाद करने पर लगे हैं नरेंद्र मोदी, झूठों के सरदार की फेल हुईं सभी गारंटी- पटना से कांग्रेस चीफ का प्रहार


THN Network

PATNA DESK: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आरजेडी की ओर से जन विश्वास रैली का आयोजन किया है. इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शामिल हुए.


इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "आज पीएम मोदी देश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं. अब पीएम मोदी बीजेपी की गारंटी नहीं बोलते हैं, अपनी सरकार की गारंटी नहीं बोलते हैं, अब वो बोलते हैं मोदी की गारंटी, लेकिन उनकी सभी गारंटी फेल हुई है. यानी मोदी जी झूठों के सरदार हैं."


कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, "2014 में उन्होंने (पीएम मोदी) कहा था कि इस देश के युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, क्या उन्होंने ऐसा किया? उन्होंने यह भी कहा कि सभी के लिए पक्का घर बनाया जाएगा. अब मैं आपसे दोबारा पूछता हूं, क्या उन्होंने ऐसा किया? उनकी और उनकी पार्टी की गारंटी केवल इस देश के लोगों को धोखा देने की."

Post a Comment

0 Comments