Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव

THN Network



DHARM: देश में जन्माष्टमी की धूम है। कृष्ण मंदिरों में लोगों की कतारें लगी हुई हैं। लोग नाच-गाकर भगवान कृष्ण के जन्मदिन की खुशी मना रहे हैं। गुजरात और महाराष्ट्र में कई जगहों पर दही-हांडी का खेल भी हो रहा है। मुंबई में इसरो को समर्पित एक दही-हांडी तैयार की जा रही है। इसमें इसरो रॉकेट का मॉडल लगाया गया है।

मुंबई में ही महिलाओं के समूह ने काली मां का स्वरूप धारण किया, दही हांडी खेली और डांस भी किया। गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर से श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की झांकी निकाली। देशभर के मंदिरों को आज सुंदर रोशनी से सजाया गया है। नोएडा, दिल्ली समेत देश के तमाम इस्कॉन मंदिरों में रात से ही भजन-पूजन चल रहा है।

गुजरात के राजकोट में मंगलवार से ही जन्माष्टमी का मेला शुरू हो गया है। ये मेला 9 सितंबर तक जारी रहेगा। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस साल दही हांडी उत्सव के लिए प्रो गोविंदा नाम से एक कॉम्पिटिशन आयोजित किया है, जिसमें जीतने वाले को कैश प्राइज दिया जाएगा।

कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ। वृंदावन में उन्होंने बाल लीलाएं की और द्वारका के वे राजा बने और पुरी में भाई-बहन के साथ जगन्नाथ रूप में पूजे जाते हैं। 

इस साल दो दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी
देश के कई शहरों में बुधवार को जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजे मंदिरों और घरों में लोगों ने भगवान कृष्ण की पूजा की। हालांकि देश के कई बड़े मंदिरों में आज (7 सितंबर) को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इन मंदिरों में मथुरा का कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, वृंदावन का बांके बिहारी और द्वारका का द्वारकाधीश मंदिर शामिल हैं। इन मंदिरों में 7 और 8 सितंबर की दरमियानी रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा।

वहीं, उज्जैन और वाराणसी समेत कई जगहों पर जन्माष्टमी बुधवार को मनाई गई। इस दौरान उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में कान्हा का नींबू और भुट्‌टे से शृंगार किया गया। वहीं, देशभर के स्कूलों में बच्चे कान्हा की ड्रेस में पहुंचे। कई जगह मटकी फोड़, दही हांडी के इवेंट हुए। वहीं केरल में उरियादी मनाई गई।



Post a Comment

0 Comments