Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ज्योतिष नगरी 'कारोई' में राजनेताओं का बढ़ा आना जाना, पंडित अशोक व्यास से मिले विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना - Astrology News

THN Network



Jaipur Desk
: चुनाव की हलचल होते ही ज्योतिष नगरी के नाम से विख्यात कारोई में राजनेताओं की आमद होना बढ जाती है।

इसी सिलसिले में  राजस्थान सरकार  के राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री देव नारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक जोगेन्द्र सिंह अवाना ने आज कारोई पहुँच सिद्धि  विनायक ज्योतिष केन्द्र पर पंडित अशोक व्यास से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना भविष्य जाना. 

उल्लेखनीय है कि राजनीतिक क्षेत्र में कारोई के पंडित अशोक व्यास को चुनावी  अनुष्ठानों का विशेषज्ञ माना जाता है।

राजशाही परंपरा  कालीन  युद्ध काल में विजय प्राप्ति के उद्देश्य से किये जाने वाले  रण दीक्षा वीरा अभिषेक जैसे प्रयोगों के देश भर के गिने चुने  जानकार लोगों में उनका भी नाम भी शुमार किया जाता है।
ज्ञातव्य है कि भृगु संहिता  के लिये प्रसिद्ध कारोई में  हर चुनाव से पहले आवाजाही बढ़ जाती है।


Post a Comment

0 Comments