Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कर्नाटक: सिद्धारमैया 12.30 बजे लेंगे CM की शपथ :डीके पहली बार डिप्टी CM, खड़गे के बेटे समेत 8 विधायक मंत्री बनेंगेsiddaramaiah

THN Network

KARNATAK: कर्नाटक विधानसभा के रिजल्ट आने के 7 दिन बाद कांग्रेस सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह है। बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे राज्यपाल थावरचंद गहलोत सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

20 मई को कांग्रेस विधायक दल की ओर से राज्यपाल को भेजे गए लेटर के मुताबिक, सिद्धारमैया के अलावा डीके शिवकुमार डिप्टी CM के अलावा 8 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इनमें 7 बार सांसद रहे केएच मुनियप्पा, डॉ. परमेश्वर, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे) , रामालिंगा रेड्‌डी और जमीर अहमद खान के नाम शामिल हैं।

भाजपा और AAP नेताओं को निमंत्रण नहीं

कर्नाटक कांग्रेस ने शपथ समारोह के लिए जिन नेताओं को न्योता भेजा है, उसमें भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल नहीं हैं। इन दोनों दलों के अलावा विपक्ष की सभी पार्टियों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता भेजा गया है।

कांग्रेस से: सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार शुक्रवार को दिल्ली गए थे। उन्होंने शपथ ग्रहण के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को न्योता दिया। इनके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, राजस्थान के CM अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी इनवाइट किया।

अन्य दलों से: झारखंड के CM हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन, ओडिशा के CM नवीन पटनायक, तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के CM नीतीश कुमार, डिप्टी CM तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NCP प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे, नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को बुलाया गया है।

पांच दिन की मान-मनौव्वल के बाद माने थे डीके

पिछले शनिवार को हुई मतगणना में कर्नाटक की 224 सीटों में से कांग्रेस को 135, भाजपा को 66, जनता दल एस को 19 और अन्य को 4 सीट मिली थीं। बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के समर्थक उनको मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। लेकिन, कांग्रेस की पसंद सिद्धारमैया थे।


Post a Comment

0 Comments