Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजद कार्यालय में बोले-नागपुर से अंग्रेजों के दलाल संचालित होते हैं

THN Network (Desk): 





भले आरजेडी के नेता कुछ भी विवादित बयान दे रहे हो , लेकिन अपने विवादित बयान को जायज ठहराने में लगे हुए हैं। पहले तो आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने राम चरित मानस पर विवादित बयान देकर हलचल मचाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने के बावजूद भी वह पीछे नहीं हटे।

वैसे ही 10 फीसदी लोगों को अंग्रेजों का दलाल बताने वाले मंत्री आलोक मेहता भी अपने बयान पर कायम है। आलोक मेहता शहीद जगदेव प्रसाद की शताब्दी जयंती को लेकर अपने पुराने बयान पर एक बार फिर से बीजेपी और आरएसएस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के दलालों का संचालन नागपुर से होता है।

मंत्री आलोक मेहता ने अपनी 10% वाले बयान पर कायम रहते हुए कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद ने यह बात कही थी कि जो अंग्रेजों के दलाल थे, अंग्रेजों ने भारत से जाने से पहले अपनी सत्ता उन्हें सौंपी थी, वह शोषक हो गए। यह वही 10 परसेंट हैं, जो रूप बदल-बदल कर लोगों का शोषण करते रहते हैं।

अंग्रेजों की मुखबिरी करने का भी आरोप लगाया





आलोक मेहता से जब पूछा गया कि वह इसे साफ करें कि यह शोषक वर्ग कौन है तो आलोक मेहता ने साफ कहा कि जो शोषक वर्ग है वह नागपुर से संचालित होता है। नागपुर के संचालन से ही शोषक वर्ग काम कर रहा है। RSS के लोग अंग्रेजों के दलाल थे। अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे।

आज स्थिति यह हो गई सरकारी एजेंसियां बिक रही है। रेलवे, एयरपोर्ट सब बिक गए। बाद समय में कुछ बदलाव जरूर हुए, लालू यादव नीतीश कुमार के समय बदलाव हुए, लेकिन घूम फिर कर वह दलाल वर्ग और शोषक वर्ग अत्याचार करता रहा।

आरक्षण पर खतरा

दरअसल, बिहार सरकार के भूमि सुधार राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन्हें आज 10% में गिना जाता है वह पहले मंदिर में घंटी बजाते थे और अंग्रेजों के दलाल थे। इतना ही नहीं मंत्री ने यह भी कहा कि यह जो 10% लोग हैं उनके सामने जो आवाज उठाता था उनकी जुबान बंद कर दी जाती थी। उन्होंने कहा जो लोग 10% हैं। आने वाले समय में आरक्षण पर खतरा है।

Post a Comment

0 Comments