THN Network
रांची। Hemant Soren Got Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रांची जेल से रिहाई हो गई है। निचली अदालत में हेमंत सोरेन के अधिवक्ता की ओर से बेल बांड भरे जाने सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया है।
हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने की तस्वीर भी सामने आई है। इसमें उन्हें सफेद दाढ़ी और कंधे पर गमछा डाले हुए देखा जा सकता है।
हेमंत ने जेल से बाहर आने पर अपने दोनों हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया। वह सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे थे। उन्होंने सफेद कुर्ता पहना रखा था।
इसके अलावा उन्होंने अपने कंधे पर गमछा भी रखा हुआ था। इस दौरान हेमंत के समर्थक जमकर नारेबाजी करते रहे।
0 Comments