THN Network
बिहार के बेगूसराय निवासी जर्नलिस्ट राजेश राज दिल्ली में सम्मानित
NEW DELHI : सीनियर पॉलिटिकल जर्नलिस्ट राजेश राज को अटल तिरंगा सम्मान से नवाजा गया है। दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में सैल्यूट तिरंगा भारत संस्थान द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में जयमंगला काबर फाउंडेशन के अध्यक्ष और पॉलिटिकल जर्नलिस्ट राजेश राज को अटल तिरंगा सम्मान से केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी ने सम्मानित किया।
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और सिंगर मनोज तिवारी ने राजेश राज को संसद की बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए अटल तिरंगा सम्मान प्रदान किया।
साथ ही समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी राजेश राज को इस पुरस्कार के योग्य समझा गया। समारोह में दर्जन भर से भी ज्यादा आईएएस, आईपीएस और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले नामचीन हस्तियों को पुरस्कृत किया गया। इस फेहरिस्त में पॉलिटिकल पत्रकार राजेश राज का नाम भी शुमार है।
उल्लेखनीय है कि मंझौल बेगूसराय के रहने वाले राजेश राज दिल्ली दूरदर्शन न्यूज़ में सीनियर पॉलिटिकल जर्नलिस्ट है और तकरीबन 15 वर्षों से डीडी न्यूज़ के लिए राजनीतिक पत्रकारिता में हाथ आजमा रहे हैं।
इस दौरान राजेश राज ने देश के अनेक चुनावों को जहां कवर किया है, वहीं देश की नामचीन हस्तियों का साक्षात्कार करने का भी उन्हें अनुभव प्राप्त है। राजेश राज विदेशों में भी रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
राजेश राज दिल्ली में रहकर बिहार को भी कवर करते हैं और बिहार के किसी भी बड़े इवेंट को कवर करने दिल्ली से बिहार आते हैं।
उन्हें बिहार के एक्सपर्ट पत्रकार के रूप में भी जाना जाता है।
0 Comments