Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Bharat Jodo Nyay Yatra से पहले मिलिंद देवड़ा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, बोले- आज खत्म हुआ 55 साल पुराना रिश्ता

THN Network


नई दिल्ली।
 Milind Deora Resigned From Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर लिखा- 'आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।'

मिलिंद ने आगे कहा कि मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

क्या बोले मिलिंद देवड़ा?

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद देवड़ा ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं विकास के रास्ते पर चल रहा हूं।

कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं मिलिंद देवड़ा

बता दें कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से दो बार सांसद रहे हैं। साथ ही वह मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस्तीफा देने से पहले वह पार्टी के अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष थे।

मिलिंद देवड़ा ने जाहिर की थी नाराजगी

उल्लेखनीय है कि मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा भी सांसद रह चुके हैं। मुरली देवड़ा दक्षिण मुंबई सीट से चार बार सांसद रहे थे। मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा ठोंका गया था। इसे लेकर मिलिंद देवड़ा ने नाराजगी जाहिर की थी। मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट का देवड़ा परिवार ने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया है।

आज से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि मिलिंद देवड़ा ने ऐसे समय में पार्टी से इस्तीफा दिया है, जब आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हो रही है। इस यात्रा के नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।

"टाइमिंग पीएम मोदी ने तय किया..." मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे पर जयराम रमेश

जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मिलिंद देवड़ा ने इस शुक्रवार को उनसे फोन पर बात की थी. उन्होंने अनुरोध किया था कि वह दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिव सेना (यूबीटी) के दावे पर अपनी चिंताओं को लेकर राहुल गांधी से बात करना चाहते हैं. मिलिंद देवड़ा और उनके पिता मुरली देवड़ा दोनों मुंबई दक्षिण सीट से सांसद रह चुके हैं. जाहिर है ये सब एक तमाशा था और उन्होंने जाने का मन पहले ही बना लिया था. उनके पार्टी छोड़ने की घोषणा का समय स्पष्ट रूप से पीएम द्वारा निर्धारित किया गया था.

Post a Comment

0 Comments