THN Network
NEW DELHI: गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सदन में कहा था कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा को तैयार है लेकिन विपक्ष इससे दूर भाग रहा है। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने आज विपक्ष पर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम में भी इंडिया है। इंडियन मुजाहिद्दीन भी इंडिया लगाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ है।
ईस्ट इंडिया कंपनी में भी लगा था इंडियन, पीएम का विपक्ष पर तंज
विपक्ष दिशाहीन हो गया है। विपक्ष बिखरा हुआ और हताश है। ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम में भी इंडिया लगाया गया था। इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडियन। इंडिया नाम लगा लेने से इंडिया नहीं हो जाता है। लगता है विपक्ष को लंबे समय तक सत्ता में आने की इच्छा नहीं है।
लोकसभा में नहीं चल पाई कार्यवाही
लोकसभा शुरू होते ही विपक्षी सांसद शोरगुल करने लगे। अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से उनकी सीट पर जाने को कहा लेकिन वो वेल में हंगामा करने लगे। इसपर अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष गंभीर मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहता है। उन्होंने कहा कि सदन शोरगुल के लिए नहीं होता है। आप चर्चा करके ही मुद्दों पर समाधान कर सकते हैं।
राज्यसभा भी 12 बजे तक स्थगित
राज्यसभा में भी विपक्ष मणिपुर मुद्दे को लेकर नियम 267 के तहत चर्चा कराने को लेकर अड़ा रहा। इसे लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि इस मामले में केवल इसी नियम के तहत चर्चा हो सकती है। सभापति ने काफी देर तक सदस्यों से उनको अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। लेकिन इसके बाद भी हंगामा कम नहीं हुआ। इसके बाद सभापति ने दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
0 Comments