Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP: प्रियंका ने जनता से किए पांच वादे, बोलीं- इन्होंने महाकाल को भी नहीं छोड़ा

THN Network



MP: प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से आज चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने ग्वारीघाट पर मां नर्मदा का पूजन करने के बाद शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित किया।


हम देश के लिए समर्पित हैं: प्रियंका गांधी 
प्रियंका गांधी ने अपने पिता और दादी को याद करते हुए कहा कि मेरे परिवार के सदस्यों ने इस देश को बनाने में अपना खून दिया है। मैं जानती हूं कि सत्ता को भोगना कितना आसान है। अपनी देशभक्ति के आधार पर अपना वोट डालें। मैं सौभाग्य मानती हूं कि सब नर्मदा मैया के तट पर हुआ। हम झूठ नहीं बोलेंगे हम देश के लिए समर्पित हैं।

सोचने समझने के लिए छह महीने हैं: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि आप तय कीजिए, बच्चों के भविष्य का निर्माण करना है या नहीं, अपने प्रदेश को जवाबदेह बनाना है कि नहीं, तो मन बना लीजिए छह महीने में चुनाव हैं। सोचने समझने के लिए छह महीने हैं। सोचिए कि कांग्रेस की सरकारें क्या कर रही हैं अपने प्रदेशों में और अपना वोट अपने पक्ष में डालिए, जो आपके प्रति जवाबदेह बने। बहुत हो गया भ्रष्टाचार। आप नेताओं को मजबूर कर दीजिए कि जब मंच पर आएं तो सच बोले, नहीं तो आप उन्हें सत्ता से निकाल देंगें। मैं यहां किसी की आलोचना करने नहीं आई आपको जागरूक करने आई हूं। मैं आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं जागरूकता मांगने आई हूं। 

 

Post a Comment

0 Comments