THN Network
वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है। इसमें हर वस्तु का कुछ-न-कुछ उपयोग बताया गया है जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी भी चीजें बताई गई हैं जिनका अगर सही ढंग से प्रयोग न किया जाए तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कैंची के गलत प्रयोग से क्या होते हैं परिणाम
कैंची का इस्तेमाल के तरीके से घर-परिवार के संबंधों पर भी असर पड़का है। वास्तु शास्त्र में इसके भी कुछ नियम बताए गए हैं। जैसे कि कभी भी खाली कैचीं नहीं चलानी चाहिए, और न ही इसे दूसरों को देना चाहिए। यह काम शुभ नहीं माने जाते।
क्या हैं चाकू रखने के नियम
वास्तु शास्त्र में चाकू रखने का भी एक तरीका बताया गया है। इसे रसोई में कभी भी उल्टा न रखें। चाकू की धार हमेशा नीचें की ओर रहनी चाहिए। ऐसा करने से संतान पक्ष बेहतर होता है। रसोई घर में कभी भी बिना धार लगा या जंग लगा चाकू नहीं रखना चाहिए। यह आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं की ओर संकेत करता है। अगर आप बहुत बड़े चाकू का इस्तेमाल करते हैं तो इससे वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।
झाड़ू के किन नियमों का रखें ध्यान
झाड़ू का संबंध रुपये-पैसों से माना गया है। वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए। सूर्यास्त के पहले और बाद में घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए, और न हीं इस पर कभी पैर लगाएं। झाड़ू कभी भी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। इन सभी कामों को करने से घर में दरिद्रता आती है।
पायदान के साथ न करें ये गलतियां
घर के पायदान के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं। इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें। यह कहीं से कटा या फटा हुआ नहीं होना चाहिए, और न ही इस पर स्वास्तिक या शंक का चिह्न होना चाहिए। वरना आपके जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
0 Comments